मझोली: मझौली तहसीलदार दिलीप हनुवंत ने गेहूं खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण, कर्मचारियों को दिए दिशा-निर्देश
मझौली तहसीलदार दिलीप हनुवत ने बुधवार दोपहर लगभग 2:00 बजे से गेहूं खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने अलग-अलग केंद्र पर जाकर गेहूं खरीदी का जायजा लिया और कर्मचारियों को तौल संबंधी दिशा निर्देश दिए। तहसीलदार का कहना है की खरीदी अपने अंतिम चरण में है ऐसे में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है।