पीलीबंगा में नशे के सौदागरों और नशेड़ियों के बीच लेन-देन पर सरेआम भिड़ंत, गोलियों के पैकेट लेकर युवक फरार
लालबहादुर भाखर #Lalbahadurbhakhar #pilibanga #hanumangarh #RajasthanPolice
पीलीबंगा (हनुमानगढ़)। कस्बे में नशे का अवैध कारोबार किस कदर पैर पसार चुका है, इसकी बानगी उस समय देखने को मिली जब नशे की गोलियों के पैसों के लेन-देन को लेकर नशेड़ियों और सप्लायर के बीच खुलेआम तीखी झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। हंगामे के बीच जब लोगों ने सख्ती से पूछताछ शुरू की, तो प्रतिबंधित नशीली गोलियों के पैकेट लेकर एक युवक मौके से भाग निकला।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बताया जा रहा है कि पैसों को लेकर विवाद हुआ था एक व्यक्ति से जबरन पैसे वसूलने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की और गाली-गलौज होने लगी।
इस घटना ने सरेआम नशे बिक्री की पोल खोल कर रख दी नशेड़ियों में झगड़ा हुआ तो शोर सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर जमा हो गए। इस दौरान पीड़ित व्यक्ति ने भीड़ के सामने खुलासा किया कि ये लोग नशे की गोलियां बेचने का अवैध धंधा करते हैं और उसी के पैसे मांग रहे हैं।
मारपीट और झगड़े की स्थानीय नागरिकों ने नशे की गोलियां बेचने वाले संदिग्ध से पूछताछ की तो वह अपने पास रखे गोलियों के पैकेट छिपाकर मौके से फरार हो गया।
नशेड़ियों के कारण कस्बे में चिंताजनक हालात बने हुए हैं गली-मोहल्लों में बिक रहा नशा
कस्बे के विभिन्न वार्डों और सुनसान इलाकों में प्रतिबंधित नशीली गोलियों (ट्रामाडोल, अल्प्राजोलम आदि) तथा अन्य मादक पदार्थों की सरेआम व चोरी-छिपे बिक्री धड़ल्ले से चल रही है।
नशे की लत पूरी करने के लिए युवा चोरी, छीना-झपटी और मारपीट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। दिनों दिन अपराध में बढ़ोतरी हो रही है
नशाखोरी के कारण पारिवारिक व सामाजिक कलह उत्पन्न हो रही हैं गली-गली में फैलते नशे के जाल के कारण रोजाना झगड़े-फसाद हो रहे हैं, जिससे शांति व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों और प्रबुद्धजनों का कहना है कि पुलिस और आबकारी/प्रशासनिक विभाग यदि जमीनी स्तर पर सख्त अभियान चलाए, तभी पीलीबंगा को इस गंभीर दलदल से बाहर निकाला जा सकता है।
* एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act, 1985): बिना वैध मेडिकल पर्चे के प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बिक्री, भंडारण व परिवहन गैर-जमानती अपराध है, जिसमें 10 से 20 वर्ष तक का कठोर कारावास व भारी जुर्माने का प्रावधान है।
* ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट: बिना लाइसेंस या नियमों की अवहेलना कर नशीली गोलियों की आपूर्ति करने वाले मेडिकल स्टोर्स व थोक विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त कर सीलिंग की कार्रवाई का नियम है।
प्रशासनिक सूचना एवं शिकायत संपर्क सूत्र
अवैध नशे की बिक्री, संदिग्ध गतिविधियों और सप्लायरों की जानकारी देने के लिए नागरिक सीधे प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं (सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाता है):
* पीलीबंगा थाना नियंत्रण कक्ष: 01508-233013
ps.pilibanga.hanumangarh@rajpolice.gov.in
* पुलिस कंट्रोल रूम (हनुमानगढ़): कंट्रोल रूम (लैंडलाइन): 01552-260333 / 01552-261200
आपातकालीन सेवा: 112 / 100
एसपी कार्यालय (हनुमानगढ़): 01552-260751
* एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स / हेल्पलाइन: 1905
व्हाट्सएप हेल्पलाइन (एंटी नारकोटिक्स राजस्थान): 94600 00511 / 95304 22222
राष्ट्रीय नशा मुक्ति व पुनर्वास हेल्पलाइन (मानसिक स्वास्थ्य एवं पुनर्वास): 14446 / 1800-11-0031
सामान्य आपातकाल: 112