हथुआ: गोपालगंज में विधायक अनंत सिंह के स्वागत में खुलेआम लहराए हथियार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
गोपालगंज जिले में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाली एक तस्वीर सामने आई है। यहां मोकामा के पूर्व विधायक और जदयू नेता अनंत सिंह के स्वागत समारोह के दौरान समर्थकों द्वारा खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन किया गया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी पर गंभीर सवालिया निशान लगा दिए हैं।