आज श्री अंशुल अग्रवाल, जिला पदाधिकारी, बांका की अध्यक्षता में कृषि टास्क फोर्स एवं आत्मा शाषी परिषद्, बांका की समीक्षात्मक बैठक मिनी सभागार, बांका आहूत की गई।
कृषि टास्क फोर्स की बैठक में नामित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी (सभी), एवं आत्मा शाषी परिषद् की बैठक के सभी नामित सदस्य उपस्थित थे। कृषि टास्क फोर्स की बैठक में मुख्य रूप से उर्वरक की उपलब्धता, छापामारी, एग्रीस्टैक परियोजना अन्तर्गत फार्मर रजिस्ट्री एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में कार्य की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाये जाने पर प्रभारी पदाधिकारी, राजस्व शाखा एवं जिला कृषि पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों की कार्ययोजना बनाकर दैनिक स्तर पर प्रगति की समीक्षा करें। फार्मर रजिस्ट्री में अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर जिला पदाधिकारी द्वारा प्रखंड कृषि पदाधिकारी, चांदन एवं कटोरिया से स्पष्टीकरण पूछने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।
उर्वरक की उपलब्धता एवं छापामारी पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि माह अक्टुवर 2026 में सभी उर्वरक प्रतिष्ठानों की छापामारी करते हुए कृत कार्रवाई कर जिला कृषि पदाधिकारी को प्रतिवेदित करेंगें उन्होंने निदेश दिया कि प्रखंडस्तरीय पदाधिकारी एवं अंचल पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर फार्मर रजिस्ट्री की कायों में तेजी लायें।
आत्मा योजना अन्तर्गत चल रहे वर्ष 2026-27 अन्तर्गत कार्य मुख्यतः कृषक प्रशिक्षण (राज्य के अंदर व राज्य के बाहर), कृषक परिभ्रमण (राज्य के अंदर व राज्य के बाहर), क्षमता सम्बर्द्धन, किसान गोष्ठी, किसान पाठशाला में प्राप्त लक्ष्यों का शतप्रशित भौतिक व वित्तीय पूर्ण करने हेतु इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए पूर्ण करने का निदेश दिया गया। अंत में जिला पदाधिकारी ने निदेश दिया कि कार्य में अपेक्षित प्रगति लाने के लिये स्पष्ट कार्ययोजना तैयार करते हुए प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित किया जाय, तथा क्षेत्रीय कर्मियों के साथ समन्वय स्थापित कर मिशन मोड में कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्य को ससमय पुरा किया जाय। कार्य में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाय।
बैठक में अनुपस्थित रहने पर सहायक निदेशक, रसायन से स्पष्टीकरण प्राप्त करने तथा अगले आदेश तक उनका वेतन स्थगित रखने का निर्देश दिया गया।
2 views | Banka, Bihar | Oct 10, 2026