छठ महापर्व पर जय भामाशाह क्लब का भव्य महाभंडारा, 10 हजार श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रसाद
पांच वर्षों से लगातार हो रहा आयोजन, छठ के दिन शाम 6 बजे से शुरू होगा महाभंडारा
श्री बंशीधर नगर। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा और आस्था के सम्मान में जय भामाशाह क्लब की ओर से इस वर्ष भी भव्य महाभंडारा का आयोजन किया जाएगा। पिछले पांच वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे इस महाभंडारा में इस बार भी करीब 10 हजार श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है।
#nagatuntari #garhwa #jharkhand #chhathpuja
Kanke, Ranchi | Nov 12, 2026