पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के मरंगा थानान्तर्गत एक महिला की लाश बरामद, एसएसपी ने घटना स्थल का किया भौतिक निरीक्षण
Purnea East, Purnia | Sep 11, 2026
पूर्णिया मरंगा थानान्तर्गत कामख्या स्थान ओ०पी० क्षेत्र में एक महिला की लाश बरामद हुई थी। घटना की गंभीरता एवं त्वरित उद्भेदन हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा घटनास्थल का भौतिक निरीक्षण किया गया तथा उद्भेदन की दिशा में तत्काल उपलब्ध तथ्यों के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर - 1 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन करते हुए आवशयक निर्देश दिया गया.