जमुई के ख़ैरा- गरही मुख्य मार्ग पर बैजराही के पास ऑटो पर ही गिरा पेड़, 1 घंटा 15मिनट तक फंसा रहा चालक
खैरा- गरही मुख्य मार्ग पर बैजराही गांव के पास रविवार की दोपहर करीब 1:30 बजे एक विशाल आम का पेड़ अचानक बीच सड़क पर ही गिर गया। इस दौरान एक आटो के साथ चालक पेड़ के नीचे ही दब कर फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद चारों ओर हाहाकार मच गया। लोगों के बीच अफरा- तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते स्थानीय ग्रामीणों की काफी भीड़ घटनास्थल पर लग गई। मौके पर गरही थाना प्रभारी बिपिन चंद्र पालटा भी दलबल के साथ पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से पेड़ को हटाने का प्रयास करने लगे। तीन जेसीबी भी मंगवाया गया है, लेकिन विशाल पेड़ को हटाना तो दूर जेसीबी हिला भी नहीं पाई। नतीजतन करीब एक घंटा 15 मिनट तक आटो के साथ चालक पेड़ के नीचे ही दबा हुआ घायल अवस्था मे पड़ा है। लोग चालक का हौसला बढ़ाते रहे और पेड़ की डाल को काटकर घायल अवस्था में चालक को निकाला गया और अस्पताल भेजा गया है। घटना की जानकारी वन विभाग की टीम को भी दी गई है। काफी देर के बाद वन विभाग की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची। #jamuijila #jamuitopnews #forestvibhag
Jamui, Jamui | Sep 6, 2026