मानिकपुर: चित्रकूट के बन्धुवाईन गांव के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, 2 सवार बुरी तरह घायल
चित्रकूट। कर्वी कोतवाली क्षेत्र के बन्धुवाईन गांव के पास सोमवार सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटने से उसमें सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसी दौरान गुजर रहे साधना न्यूज के पत्रकार शत्रुघन सिंह ने दोनों महिलाओं को बाहर निकालकर दूसरे ई-रिक्शे से जिला अस्पताल भिजवाया।