Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews

आपका बच्चा होता तो मारते क्या, रोते हुए बोली बच्ची

Kullu, Kullu | Jul 20, 2026

MORE NEWS

सफलता की कहानी

हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड बना श्रमिकों का सच्चा साथी

"बेटियों के सपनों को मिला भरोसा, मेहनतकश परिवारों को मिला सहारा"

Kullu Times 

"मुझे अब विश्वास है कि मेरी बेटी का भविष्य उज्ज्वल और सुरक्षित होगा। सरकार से मिली सहायता से उसके भविष्य को लेकर मेरी चिंता काफी कम हो गई है।" यह कहना है जिला कुल्लू की गड़सा पंचायत के निवासी खेमराज का।
    मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाले खेमराज बताते हैं कि
हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड से पहली बेटी के जन्म पर बोर्ड द्वारा 51 हजार रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) करवाई गई है। यह राशि बेटी के वयस्क होने पर परिपक्व होगी और उसकी उच्च शिक्षा अथवा अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण सहारा बनेगी। पहले बेटी की पढ़ाई और भविष्य की चिंता उन्हें हमेशा सताती रहती थी। लेकिन बोर्ड की सहायता मिलने के बाद उनके मन में नई उम्मीद और विश्वास जगा है कि उनकी बेटी अपने सपनों को साकार कर सकेगी।
     एक मजदूर के लिए अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सबसे बड़ी होती है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही यह सहायता उनके जैसे हजारों श्रमिक परिवारों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है। 
       ऐसी ही खुशी कुल्लू के पीज गांव की सोनी देवी के परिवार में भी है। उनकी बेटी के नाम भी बोर्ड द्वारा 51 हजार रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट स्वीकृत की गई है। सोनी देवी बताती हैं कि रोज़ की मजदूरी से घर का खर्च चलाना ही चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए बचत करना आसान नहीं होता। प्रदेश सरकार के भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की इस योजना ने उनकी सबसे बड़ी चिंता दूर कर दी है। उनका विश्वास है कि जब उनकी बेटी 18 वर्ष की होगी, तब यह राशि उसकी उच्च शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण या आत्मनिर्भर बनने की राह में मजबूत आधार बनेगी। वे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि गरीब और मेहनतकश परिवारों के सपनों को साकार करने का माध्यम है।
   नकामगार कल्याण बोर्ड केवल बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा को भी नई मजबूती प्रदान कर रहा है। धामण गांव की दसवीं कक्षा की छात्रा अंजना गौतम को बोर्ड द्वारा 8,400 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही। अंजना की माता बबली शर्मा, जो स्वयं भी मजदूरी करती हैं, बताती हैं कि समय पर मिली इस सहायता से बेटी की पढ़ाई बिना किसी रुकावट के जारी रह सकी। वे कहती हैं कि यदि यह सहायता नहीं मिलती तो बेटी की शिक्षा जारी रखना बेहद कठिन हो जाता। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि यह योजना गरीब परिवारों के बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर दे रही है।
    हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड आज केवल एक सरकारी संस्था नहीं, बल्कि असंगठित क्षेत्र के लाखों श्रमिकों और उनके परिवारों के हर सुख-दुख का विश्वसनीय साथी बन चुका है। बोर्ड द्वारा पंजीकृत कामगारों एवं उनके आश्रितों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें बच्चों की शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति, बेटियों के जन्म पर फिक्स्ड डिपॉजिट, बेटियों के विवाह हेतु आर्थिक सहायता, गृह निर्माण एवं मरम्मत सहायता, स्वास्थ्य उपचार सहायता, मातृत्व लाभ, दुर्घटना अथवा मृत्यु की स्थिति में राहत राशि, पेंशन सहित कई सामाजिक सुरक्षा योजनाएं शामिल हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य केवल आर्थिक सहयोग देना नहीं, बल्कि श्रमिक परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर उपलब्ध कराना है।
   खेमराज, सोनी देवी और बबली शर्मा जैसे अनेक परिवार इस बात के जीवंत उदाहरण हैं कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जमीनी स्तर पर लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं।
   जो परिवार कभी अपने बच्चों की शिक्षा, बेटियों के भविष्य और आर्थिक सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते थे, वे आज आत्मविश्वास के साथ भविष्य की योजना बना रहे हैं। बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा, विवाह और परिवार की सामाजिक सुरक्षा तक, कामगार कल्याण बोर्ड हर कदम पर उनके साथ खड़ा है।
   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ये योजनाएं न केवल आर्थिक सहायता प्रदान कर रही हैं, बल्कि समाज के सबसे मेहनतकश वर्ग के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास का नया अध्याय भी लिख रही हैं। लाभार्थियों के चेहरों पर दिखाई देने वाली मुस्कान इस बात का प्रमाण है कि सही समय पर मिली सरकारी सहायता वास्तव में किसी परिवार का भविष्य बदल सकती है।

सफलता की कहानी हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड बना श्रमिकों का सच्चा साथी "बेटियों के सपनों को मिला भरोसा, मेहनतकश परिवारों को मिला सहारा" Kullu Times "मुझे अब विश्वास है कि मेरी बेटी का भविष्य उज्ज्वल और सुरक्षित होगा। सरकार से मिली सहायता से उसके भविष्य को लेकर मेरी चिंता काफी कम हो गई है।" यह कहना है जिला कुल्लू की गड़सा पंचायत के निवासी खेमराज का। मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाले खेमराज बताते हैं कि हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड से पहली बेटी के जन्म पर बोर्ड द्वारा 51 हजार रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) करवाई गई है। यह राशि बेटी के वयस्क होने पर परिपक्व होगी और उसकी उच्च शिक्षा अथवा अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण सहारा बनेगी। पहले बेटी की पढ़ाई और भविष्य की चिंता उन्हें हमेशा सताती रहती थी। लेकिन बोर्ड की सहायता मिलने के बाद उनके मन में नई उम्मीद और विश्वास जगा है कि उनकी बेटी अपने सपनों को साकार कर सकेगी। एक मजदूर के लिए अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सबसे बड़ी होती है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही यह सहायता उनके जैसे हजारों श्रमिक परिवारों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है। ऐसी ही खुशी कुल्लू के पीज गांव की सोनी देवी के परिवार में भी है। उनकी बेटी के नाम भी बोर्ड द्वारा 51 हजार रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट स्वीकृत की गई है। सोनी देवी बताती हैं कि रोज़ की मजदूरी से घर का खर्च चलाना ही चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए बचत करना आसान नहीं होता। प्रदेश सरकार के भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की इस योजना ने उनकी सबसे बड़ी चिंता दूर कर दी है। उनका विश्वास है कि जब उनकी बेटी 18 वर्ष की होगी, तब यह राशि उसकी उच्च शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण या आत्मनिर्भर बनने की राह में मजबूत आधार बनेगी। वे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि गरीब और मेहनतकश परिवारों के सपनों को साकार करने का माध्यम है। नकामगार कल्याण बोर्ड केवल बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा को भी नई मजबूती प्रदान कर रहा है। धामण गांव की दसवीं कक्षा की छात्रा अंजना गौतम को बोर्ड द्वारा 8,400 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही। अंजना की माता बबली शर्मा, जो स्वयं भी मजदूरी करती हैं, बताती हैं कि समय पर मिली इस सहायता से बेटी की पढ़ाई बिना किसी रुकावट के जारी रह सकी। वे कहती हैं कि यदि यह सहायता नहीं मिलती तो बेटी की शिक्षा जारी रखना बेहद कठिन हो जाता। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि यह योजना गरीब परिवारों के बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर दे रही है। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड आज केवल एक सरकारी संस्था नहीं, बल्कि असंगठित क्षेत्र के लाखों श्रमिकों और उनके परिवारों के हर सुख-दुख का विश्वसनीय साथी बन चुका है। बोर्ड द्वारा पंजीकृत कामगारों एवं उनके आश्रितों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें बच्चों की शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति, बेटियों के जन्म पर फिक्स्ड डिपॉजिट, बेटियों के विवाह हेतु आर्थिक सहायता, गृह निर्माण एवं मरम्मत सहायता, स्वास्थ्य उपचार सहायता, मातृत्व लाभ, दुर्घटना अथवा मृत्यु की स्थिति में राहत राशि, पेंशन सहित कई सामाजिक सुरक्षा योजनाएं शामिल हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य केवल आर्थिक सहयोग देना नहीं, बल्कि श्रमिक परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर उपलब्ध कराना है। खेमराज, सोनी देवी और बबली शर्मा जैसे अनेक परिवार इस बात के जीवंत उदाहरण हैं कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जमीनी स्तर पर लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं। जो परिवार कभी अपने बच्चों की शिक्षा, बेटियों के भविष्य और आर्थिक सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते थे, वे आज आत्मविश्वास के साथ भविष्य की योजना बना रहे हैं। बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा, विवाह और परिवार की सामाजिक सुरक्षा तक, कामगार कल्याण बोर्ड हर कदम पर उनके साथ खड़ा है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ये योजनाएं न केवल आर्थिक सहायता प्रदान कर रही हैं, बल्कि समाज के सबसे मेहनतकश वर्ग के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास का नया अध्याय भी लिख रही हैं। लाभार्थियों के चेहरों पर दिखाई देने वाली मुस्कान इस बात का प्रमाण है कि सही समय पर मिली सरकारी सहायता वास्तव में किसी परिवार का भविष्य बदल सकती है।

Kullu, Kullu | Jul 21, 2026

राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य पर कुकुमसेरी महाविद्यालय में अभाविप की संगोष्ठी आयोजित

Kullu Times 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जिला लाहौल-स्पीति द्वारा राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य पर कुकुमसेरी महाविद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद  के विचारों, उनके आदर्शों तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्र निर्माण एवं छात्र हित के कार्यों से परिचित कराना था। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अभाविप कुल्लू विभाग संयोजक अभिनव कश्यप उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना काल से लेकर वर्तमान तक के संगठनात्मक विकास, कार्यपद्धति तथा उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अभाविप विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जिसकी स्थापना 9 जुलाई 1949 को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, राष्ट्र निर्माण तथा छात्र हितों की रक्षा के उद्देश्य से हुई। परिषद केवल छात्र समस्याओं के समाधान तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, आपदा राहत, सेवा कार्य, व्यक्तित्व विकास, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय एकता जैसे अनेक क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि अभाविप का मूल मंत्र ज्ञान, शील और एकता है, जो प्रत्येक विद्यार्थी को चरित्रवान, राष्ट्रनिष्ठ एवं समाज के प्रति उत्तरदायी नागरिक बनने की प्रेरणा देता है। परिषद का उद्देश्य केवल नेतृत्व तैयार करना नहीं, बल्कि ऐसे युवा तैयार करना है जो समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा विद्यार्थी परिषद के माध्यम से समाजहित के कार्यों में भागीदारी सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर विशेष रूप से अभाविप प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सारांश बौद्ध उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाशक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होती है। यदि विद्यार्थी सकारात्मक सोच, अनुशासन और सेवा भाव के साथ आगे बढ़ें तो वे समाज में व्यापक परिवर्तन ला सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करने तथा राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी विद्यार्थियों ने राष्ट्र निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सकारात्मक छात्र नेतृत्व के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य पर कुकुमसेरी महाविद्यालय में अभाविप की संगोष्ठी आयोजित Kullu Times अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जिला लाहौल-स्पीति द्वारा राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य पर कुकुमसेरी महाविद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के विचारों, उनके आदर्शों तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्र निर्माण एवं छात्र हित के कार्यों से परिचित कराना था। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अभाविप कुल्लू विभाग संयोजक अभिनव कश्यप उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना काल से लेकर वर्तमान तक के संगठनात्मक विकास, कार्यपद्धति तथा उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अभाविप विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जिसकी स्थापना 9 जुलाई 1949 को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, राष्ट्र निर्माण तथा छात्र हितों की रक्षा के उद्देश्य से हुई। परिषद केवल छात्र समस्याओं के समाधान तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, आपदा राहत, सेवा कार्य, व्यक्तित्व विकास, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय एकता जैसे अनेक क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अभाविप का मूल मंत्र ज्ञान, शील और एकता है, जो प्रत्येक विद्यार्थी को चरित्रवान, राष्ट्रनिष्ठ एवं समाज के प्रति उत्तरदायी नागरिक बनने की प्रेरणा देता है। परिषद का उद्देश्य केवल नेतृत्व तैयार करना नहीं, बल्कि ऐसे युवा तैयार करना है जो समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा विद्यार्थी परिषद के माध्यम से समाजहित के कार्यों में भागीदारी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर विशेष रूप से अभाविप प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सारांश बौद्ध उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाशक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होती है। यदि विद्यार्थी सकारात्मक सोच, अनुशासन और सेवा भाव के साथ आगे बढ़ें तो वे समाज में व्यापक परिवर्तन ला सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करने तथा राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी विद्यार्थियों ने राष्ट्र निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सकारात्मक छात्र नेतृत्व के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Kullu, Kullu | Jul 21, 2026

कुल्लू की दो बेटियों—पल्वी ठाकुर द्वारा मात्र 18 घंटे में 'फ्रेंडशिप पीक' का सफल आरोहण और केवल 22 वर्ष की आयु में डिंपल नेगी द्वारा कुल्लू की सबसे ऊँची चोटी 'देवटिब्बा' को सफलतापूर्वक फतह करने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुझे अत्यंत गर्व है। प्रसिद्ध पर्वतारोही रजत ठाकुर के कुशल नेतृत्व में हासिल की गई यह सफलता संपूर्ण हिमाचल की युवा शक्ति और नारी शक्ति के सामर्थ्य की अद्भुत मिसाल है। युवाओं और साहसिक खेलों को निरंतर प्रोत्साहन देना हमारी प्राथमिकता रही है और यह उपलब्धि दर्शाती है कि सही मार्गदर्शन व सहयोग मिलने पर हमारी बेटियाँ किसी भी शिखर को फतह कर सकती हैं। मैं साहसी बेटियों पल्वी ठाकुर, डिंपल नेगी और लीडर रजत ठाकुर को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देता हूँ :- भुवनेश्वर गौड़ विधायक मनाली विधानसभा। Kullu Times Bhuvneshwar Gaur

कुल्लू की दो बेटियों—पल्वी ठाकुर द्वारा मात्र 18 घंटे में 'फ्रेंडशिप पीक' का सफल आरोहण और केवल 22 वर्ष की आयु में डिंपल नेगी द्वारा कुल्लू की सबसे ऊँची चोटी 'देवटिब्बा' को सफलतापूर्वक फतह करने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुझे अत्यंत गर्व है। प्रसिद्ध पर्वतारोही रजत ठाकुर के कुशल नेतृत्व में हासिल की गई यह सफलता संपूर्ण हिमाचल की युवा शक्ति और नारी शक्ति के सामर्थ्य की अद्भुत मिसाल है। युवाओं और साहसिक खेलों को निरंतर प्रोत्साहन देना हमारी प्राथमिकता रही है और यह उपलब्धि दर्शाती है कि सही मार्गदर्शन व सहयोग मिलने पर हमारी बेटियाँ किसी भी शिखर को फतह कर सकती हैं। मैं साहसी बेटियों पल्वी ठाकुर, डिंपल नेगी और लीडर रजत ठाकुर को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देता हूँ :- भुवनेश्वर गौड़ विधायक मनाली विधानसभा। Kullu Times Bhuvneshwar Gaur

Kullu, Kullu | Jul 21, 2026

33% महिला आरक्षण विधयेक लागू करो, लाइव

33% महिला आरक्षण विधयेक लागू करो, लाइव

Kullu, Kullu | Jul 21, 2026

बाढ़ से बने हालात के बीच जहालमा नाले में जिंदगी की जंग जारी

Kullu Times 

जिला लाहुल स्पीति के लाहुल उपमंडल के जहालमा नाले में पिछले काफ़ी समय से बाढ़ के चलते जहालमा नाला शतिग्रस्त है और ऐसे में घाटी में सभी इस परेशानी को झेल रहे हैं, 
बाढ़ से बने हालात के बीच जहालमा नाले में जिंदगी की जंग जारी है। उदयपुर से कुल्लू रेफर किए गए निमोनिया और तेज बुखार से पीड़ित ढाई साल के मासूम की हालत गंभीर थी। उफनते नाले के बावजूद 108 एम्बुलेंस के ईएमटी अनिल सुमती और पायलट शिवप्रकाश ने साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए बच्चे को सुरक्षित आगे पहुंचाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों ने भी पूरा सहयोग दिया। संकट की इस घड़ी में सभी ने मिलकर मानवता और सेवा की मिसाल पेश की।

बाढ़ से बने हालात के बीच जहालमा नाले में जिंदगी की जंग जारी Kullu Times जिला लाहुल स्पीति के लाहुल उपमंडल के जहालमा नाले में पिछले काफ़ी समय से बाढ़ के चलते जहालमा नाला शतिग्रस्त है और ऐसे में घाटी में सभी इस परेशानी को झेल रहे हैं, बाढ़ से बने हालात के बीच जहालमा नाले में जिंदगी की जंग जारी है। उदयपुर से कुल्लू रेफर किए गए निमोनिया और तेज बुखार से पीड़ित ढाई साल के मासूम की हालत गंभीर थी। उफनते नाले के बावजूद 108 एम्बुलेंस के ईएमटी अनिल सुमती और पायलट शिवप्रकाश ने साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए बच्चे को सुरक्षित आगे पहुंचाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों ने भी पूरा सहयोग दिया। संकट की इस घड़ी में सभी ने मिलकर मानवता और सेवा की मिसाल पेश की।

Kullu, Kullu | Jul 21, 2026