कुल्लू की दो बेटियों—पल्वी ठाकुर द्वारा मात्र 18 घंटे में 'फ्रेंडशिप पीक' का सफल आरोहण और केवल 22 वर्ष की आयु में डिंपल नेगी द्वारा कुल्लू की सबसे ऊँची चोटी 'देवटिब्बा' को सफलतापूर्वक फतह करने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुझे अत्यंत गर्व है। प्रसिद्ध पर्वतारोही रजत ठाकुर के कुशल नेतृत्व में हासिल की गई यह सफलता संपूर्ण हिमाचल की युवा शक्ति और नारी शक्ति के सामर्थ्य की अद्भुत मिसाल है। युवाओं और साहसिक खेलों को निरंतर प्रोत्साहन देना हमारी प्राथमिकता रही है और यह उपलब्धि दर्शाती है कि सही मार्गदर्शन व सहयोग मिलने पर हमारी बेटियाँ किसी भी शिखर को फतह कर सकती हैं। मैं साहसी बेटियों पल्वी ठाकुर, डिंपल नेगी और लीडर रजत ठाकुर को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देता हूँ :- भुवनेश्वर गौड़ विधायक मनाली विधानसभा। Kullu Times Bhuvneshwar Gaur
Kullu, Kullu | Jul 21, 2026