बाढ़ से बने हालात के बीच जहालमा नाले में जिंदगी की जंग जारी
Kullu Times
जिला लाहुल स्पीति के लाहुल उपमंडल के जहालमा नाले में पिछले काफ़ी समय से बाढ़ के चलते जहालमा नाला शतिग्रस्त है और ऐसे में घाटी में सभी इस परेशानी को झेल रहे हैं,
बाढ़ से बने हालात के बीच जहालमा नाले में जिंदगी की जंग जारी है। उदयपुर से कुल्लू रेफर किए गए निमोनिया और तेज बुखार से पीड़ित ढाई साल के मासूम की हालत गंभीर थी। उफनते नाले के बावजूद 108 एम्बुलेंस के ईएमटी अनिल सुमती और पायलट शिवप्रकाश ने साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए बच्चे को सुरक्षित आगे पहुंचाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों ने भी पूरा सहयोग दिया। संकट की इस घड़ी में सभी ने मिलकर मानवता और सेवा की मिसाल पेश की।
Kullu, Kullu | Jul 21, 2026