बैंज्वाड़ी च्वीचा गांव के आसपास गुलदार की दस्तक, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त; रात में ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक।
लगातार गुलदार की दहशत के बीच वन विभाग की टीम अलर्ट मोड पर है। बैंज्वाड़ी च्वीचा
गांव के समीप गुलदार देखे जाने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। खासकर रात के समय वन विभाग की टीम गांव और आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रही है।
इसके साथ ही टीम ग्रामीणों को सतर्क रहने, अकेले घर से बाहर न निकलने और अंधेरा होने के बाद विशेष सावधानी बरतने के लिए जागरूक कर रही है। वन विभाग की टीम ग्रामीणों से किसी भी तरह की वन्यजीव गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल सूचना देने की अपील भी कर रही है। लगातार बढ़ रही गुलदार की सक्रियता के चलते ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।
Pauri, Garhwal | Nov 22, 2026