बडोनी: बड़ोनी में पंचर की दुकान पर कट्टा खोलते समय चली गोली, दो युवक घायल, जिला अस्पताल में किया गया उपचार
Badoni, Datia | Mar 29, 2025 कस्बा बड़ौनी में एक पंचर की दुकान पर कट्टे से गोली चलने की घटना सामने आई है। घटना में दो युवक घायल हुए हैं। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार किया गया।शनिवार की रात्रि में 08 बजे पुलिस ने बताया कि घटना कस्बा बड़ोनी में दिनेश की पंचर की दुकान की है। वार्ड नंबर 14 के रहने वाले महेंद्र सिंह कुशवाहा और वार्ड नंबर 13 निवासी अंकित रजक दुकान में बैठे थे।