वन नेशनल वन कार्ड योजित वन नेशनल योजना से निःशुल्क राशन मिलने से श्री राम सिंह यादव को परिवार का पालन-पोषण करने में मिली सहायता
---
वन नेशनल वन कार्ड योजना का लाभ मिलने से परिवार का पालन-पोषण करने में आसानी होती है। मैं योजना का लाभ मिलने पर बहुत खुश हूं और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देता हूं। ऐसा कहना है टीकमगढ़ जिले की ग्राम पंचायत धामना निवासी श्री राम सिंह यादव का।
श्री राम सिंह ने बताया कि वन नेशनल वन कार्ड योजना से देश के किसी भी स्थान पर राशन आसानी से मिल जाता है। उन्होंने बताया कि पहले मजूदरी के कार्य से बाहर जाने पर राशन न मिलने पर परिवार का पालन-पोषण करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। वन नेशनल वन कार्ड योजना से राशन आसानी से मिल रहा हैै। इसके लिये मैं प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देता हूं।
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh
Tikamgarh, Madhya Pradesh | Oct 15, 2026