श्रीनाथजी की हवेली में 'घन की सेवा' का शुभमुहूर्त में हुआ शुभारंभ...जय श्री कृष्णा 😇🙏
भव्य अन्नकूट महोत्सव की तैयारी आरंभ 😇🙏
पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ श्रीनाथजी की हवेली में दीपावली के दूसरे दिन होने वाले भव्य अन्नकूट महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को मंगला दर्शन के बाद परम्परागत 'घन की सेवा' का विधिवत शुभारंभ हुआ।
गोस्वामी तिलकायत राकेश महाराज की आज्ञा और गोस्वामी विशाल बावा के मार्गदर्शन में यह सेवा आयोजित हुई। सेवकों ने "अपने-अपने टोल कहत बृजवासिया" पद का गान करते हुए सेवा की।
पुष्टिमार्ग परम्परा में घन सेवा का विशेष महत्व है। इसमें बड़े लकड़ी के घन और हथौड़ों (खल-मूसल, इमाम-दस्ता) से मूंग-उड़द दाल के चून को कूटकर गुंधना तैयार किया जाता है। मान्यता है कि घन की पूजा के बाद ही अन्नकूट शुद्ध और सिद्ध होता है।
परम्परा के अनुसार दीपावली से करीब 10 दिन पहले घन की पूजा की जाती है। मुखियाजी द्वारा घन पर कुमकुम, चावल, फूल लगाकर मं