अजीतमल: अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर समाजवादी छात्र सभा ने खून से लिखा पत्र राष्ट्रपति को भेजा, प्रवक्ता ने दी जानकारी
अजीतमल तहसील में समाजवादी छात्र सभा के दो दर्जन से अधिक पदाधिकारी एसडीएम कार्यालय में पहुंचे। सपा छात्र सभा के प्रवक्ता योगेश यादव ने जानकारी दी कि उनके द्वारा यदुवंशी के खून से लिखा हुआ पत्र महामहिम राष्ट्रपति को भेजा है। बताया कि यदि उनकी मांग पर विचार नहीं हुआ तो वह लोग आंदोलन करेंगे।