अजीतमल: अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के सेगनपुर जुहीखा मार्ग पर पुलिया चढ़ते समय पलटी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली, राहगीर बाल-बाल बचे
शनिवार शाम करीब 6 बजे पुलिया चढ़ने में नाकाम ट्रैक्टर- ट्रॉली को बुल्डोजर की मदद से दो फीट ऊंची सड़क पर चढ़ाने के दौरान ट्रॉली पलट गई। इससे आसपास मौजूद लोग बाल- बाल बच गए। बीहड़ के जुहीखा- भीखेपुर मार्ग से प्रतिदिन ओवरलोड ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली निकलती थीं। जैनपुर में नहर पुल जर्जर हो जाने के बाद नया पुल निर्माण करवाने के लिए रास्ता बंद कर दिया गया।