अजीतमल: कोतवाली पुलिस ने जनता इंटर कालेज के समीप से दो अभियुक्तों को ताश की गड्डी व ₹1530 के साथ किया गिरफ्तार
थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त बिटन पुत्र नंदराम निवासी मोहल्ला अम्बेडकर नगर थाना अजीतमल व सोनू पुत्र सुगर सिंह निवासी मोहल्ला अम्बेडकर नगर थाना अजीतमल जनपद को जनता इण्टर कालेज के पास से गिरफ्तार किया गया।