अजीतमल: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रोशनपुर में बाइक सवार युवक को ऑटो ने मारी टक्कर, 50 सैया अस्पताल में भर्ती
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रोशनपुर निवासी सर्वेश पुत्र श्याम नारायण रविवार की दोपहर करीब 12:30 बजे बाइक द्वारा किसी काम से औरैया आया हुआ था। जैसे ही वह सुभाष चौक पर पहुंचा कि तभी तेज रफ़्तार ऑटो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सर्वेश गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों के माध्यम से उसे औरैया के 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया गया।