घाटीगांव: अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 18 क्वार्टर देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
रविवार सुबह करीब 9 बजे घाटीगांव थाना पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 18 क्वार्टर देशी शराब बरामद की है और आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।