बड़वानी: एसपी पुनीत गेहलोद ने पुलिस बल के साथ शहर में त्योहारों के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर किया फ्लैग मार्च
कोतवाली थाना बड़वानी में एसपी पुनीत गेहलोद ने बताया आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति व्यवस्था एवम सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखने के उद्देश्य को लेकर पुलिस बल के साथ एरिया डोमिनेशन कर फ्लैगमार्च निकाला गया।साथ ही पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च आयोजित किया गया।