बिछिया: अंजनिया सीएम राइज स्कूल के विद्यार्थियों ने हरियाली संवारी, पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी ली
अंजनिया के सीएम राइज सांदीपनि विद्यालय के खेल ग्राउंड परिसर में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण की अनोखी पहल शुरू की,प्राचार्य आरके.भांडे के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने परिसर में क्यारियां तैयार कर फेंसिंग की l इनमें फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। मंगलवार 6 अक्टूबर को दोपहर 11:30 Public App की टीम ने खेल ग्राउंड परिसर पहुंचकर मौके का जायजा लियाl