भोगांव: बिछवां के गांव नगला कुआ में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में हुई गाली-गलौज व मारपीट, दोनों पक्षों ने थाने में दी तहरीर
नगला कुआ निवासी धीरेंद्र ने थाने में दी तहरीर में कहा कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव निवासी ज्ञान सिंह,गौरव,रामविलास,पवन,दर्शन,सर्वेश,विमलेश,आदेश, शीलू उर्फ श्यामसुंदर ने मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के ज्ञान सिंह ने कहा कि गांव निवासी हरिगोविंद, गौतम,धीरेन्द्र,लोकेंद्र,नरेन्द्र,प्रशांत,अनुराग,प्रवीन ने पुरानी रंजिश के चलते मारपीट कर घायल कर दिया।