महरौनी: गौना स्थित लाइसेंसी देसी शराब की दुकान के सेल्समैनों द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब सप्लाई का वीडियो हुआ वायरल
ग्राम गौना स्थित लाइसेंसी शराब की दुकान की सेल्समैनों द्वारा क्षेत्र में अवैध रूप से शराब सप्लाई करने एवं बिक्री करवाने के गंभीर आरोप लगे हैं।वहीं उक्त घटना का वीडियो सोमवार सुबह करीब 9:00 बजे तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वायरल होने वाला वीडियो आबकारी विभाग एवं पुलिस की जिम्मेदारों की कार्य शैली पर सवालिया निशान लगा रहा है।