ढीमरखेड़ा: ग्राम खमरिया में महिला का शव फांसी के फंदे पर मिला, पुलिस कर रही है मामले की जांच
कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया में एक 25 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, ग्राम खमरिया निवासी दुलारी बाई (25 वर्ष), पति लव कुश चौधरी ने देर रात अपने घर के भीतर फांसी लगा ली।