अजमेर.राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान ने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत झुग्गी बस्ती घूघरा और नाचन बावड़ी में बच्चों के लिए यौन शोषण से बचाव पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।कार्यक्रम में संस्था कर्मियों ने फ्लिप चार्ट और उदाहरणों के जरिए बच्चों को गुड टच और बैड टच का अंतर समझाया।