कोलेबिरा: कोलेबिरा में झारखंड पार्टी की ओर से युवा सम्मेलन का हुआ आयोजन, पूर्व मंत्री एनोस एक्का हुए शामिल
कोलेबिरा प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को झारखंड पार्टी की ओर से युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एनोस एक्का युवा जिलाध्यक्ष सन्देश एक्का शामिल हुए। मौके पर उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य को बनाने के लिए सभी लोगों को झारखंड पार्टी का साथ देने की आवश्यकता है ,ताकि क्षेत्र की समस्याओं को दूर किया जा सके ।