कोलेबिरा: कोलेबिरा विधायक ने बरसलोया फुलझर नदी में उच्च स्तरीय पुलिया निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंनगाड़ी ने बरसलोया के फुलझर नदी में उच्च स्तरीय पुलिया निर्माण कार्य का शुक्रवार को शिलान्यास किया। विधायक के पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। मौके पर बताया गया की आजादी के बाद से लेकर इस नदी में पुलिया की मांग की जा रही थी ,जो अब पूरा हुई। मौके पर ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।