कोलेबिरा: सिमडेगा के कछुपानी के पास दो मोटरसाइकिल के टक्कर में महिला पुरुष घायल इलाज के बाद सिमडेगा रेफर
सिमडेगा के कछुपानी के पास गुरुवार के सामने दो मोटरसाइकिल के टक्कर में महिला और पुरुष घायल हो गए। घायल महिला पुरुष को बोलबा अस्पताल में इलाज के बाद सिमडेगा रेफर कर दिया गया। बताया गया कि पुरुष इलियास डुंगडुंग का पैर टूट गया,जबकि सुनीता डुंगडुंग को चोट लगी है। घटना के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया इधर पुलिस जांच कर रही है।