कोलेबिरा: कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंनगाडी ने विधानसभा क्षेत्र के 4 पंचायत के लोगों के साथ की लोकसभा चुनाव की समीक्षा बैठक
कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोनगाडी ने विधानसभा क्षेत्र के चार पंचायत के कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में आप लोगों के सहयोग से 32500 वोटो के साथ विधानसभा क्षेत्र में लीड दिलाया। इसी प्रकार संगठन को मजबूत रखते हुए आने वाले विधानसभा चुनाव में विरोधी पार्टियों को मुंहतोड़ जवाब देना है, ताकि एकता बरकरार रहे।