कोलेबिरा: कोलेबिरा थाना मोड़ के पास ट्रक के चपेट में आने से एक ही स्कूटी में सवार एक की मौत, दो लोग घायल
कोलेबिरा थाना मोड़ के पास मंगलवार के शाम में ट्रक की चपेट में आने से एक ही स्कूटी में सवार एक युवक की मौत जबकि दो लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान बोकाटोली गांव निवासी कोका उर्फ नवीन के रूप में हुई ,जबकि घायल की पहचान संतोष और सागर के रूप में हुई। बताया गया कि वह घर की ओर जा रहे थे ,इसी दौरान ट्रक के चपेट में आ गए ।इधर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई ।