राजगढ़: राजगढ़ कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी ने फोटो निर्वाचन नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 पर बैठक की
राजगढ़ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजगढ़ जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा की मौजूदगी में फोटो निर्वाचन नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के प्रारूप का प्रकाशन गुरुवार को सुबह 11 बजे करीब किया गया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर सहित अन्य दलों के पदाधिकारी और अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।