नक्सल प्रभावित गुरमाहा में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह हुईं शामिल
जमुई। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र स्थित नक्सल प्रभावित गुरमाहा इलाके में जिला प्रशासन द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री Shreyasi Singh ने भी भाग लिया और जिलाधिकारी नवीन पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल सहित जिले के वरीय पदाधिकारी समेत स्थानीय लोगों के साथ योगाभ्यास किया।
कभी नक्सलियों का गढ़ माने जाने वाले इस क्षेत्र में पहली बार इस स्तर का सरकारी आयोजन हुआ, जिसमें किसी जनप्रतिनिधि की भी भागीदारी रही। जिला प्रशासन ने योग के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।
Jamui, Jamui | Jun 21, 2026