हुज़ूर: भोपाल: बीएमएचआरसी हॉस्टल में दूषित पानी और भोजन से बिगड़े हालात, NSUI ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी
Huzur, Bhopal | Sep 25, 2025 बीएमएचआरसी नर्सिंग हॉस्टल में दूषित पानी और घटिया भोजन से छात्रों की हालत नाजुक बनी हुई है। चार दिन पहले एक छात्रा की मौत हो चुकी है, जबकि कई छात्र-छात्राएं बीमार हैं। छात्रों ने पानी की जांच में 703 PPM टीडीएस पाया, जो मानक से काफी अधिक है। भोजन में कीड़े निकलने की भी शिकायतें है|