मंडला: कलेक्टर राहुल नामदेव घोटे ग्राम टिकरिया में ग्रामीणों के बीच पहुंचे, योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी
Mandla, Mandla | Apr 16, 2026 गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने ग्राम टिकरिया के ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने गांव में पहुंचकर आम लोगों से बातचीत की और विकास कार्यों की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी ली।