चाकसू: फागी कृषि मंडी में किसानों को फसल का दाम नहीं मिलने के बाद एसडीएम राकेश कुमार से की गई शिकायत, जांच के आदेश
Chaksu, Jaipur | Mar 28, 2024 फागी कृषि मंडी में एक सरसों की फसल बेचने आए एक किस को व्यापारी द्वारा वाजिब दाम नहीं देने के बाद विवाद खड़ा हो गया। गुरुवार को विवाद होने के बाद पीड़ित किसान ने फागी एसडीएम राकेश कुमार से मामले की गुहार लगाई। इसके बाद एसडीएम में पूरे मामले को लेकर मंडी सचिव से रिपोर्ट मांगी और जांच के आदेश दिए।