चाकसू: दूदू नगर परिषद में साहू समाज ने मनाई मां कर्मा जयंती, मां कर्मा की झांकी सजाकर मुख्य मार्गों से निकाली गई कलश यात्रा
Chaksu, Jaipur | Mar 20, 2024 दूदू नगर परिषद क्षेत्र में बुधवार को साहू समाज की ओर से मां कर्मा की जयंती मनाई गई। इस दौरान मां कर्मा की विशेष प्रकार की झांकी सजाकर मुख्य मार्गो से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में साहू समाज की महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। इस दौरान बालिकाओं की ओर से स्कूटी पर केसरिया साफा बांधकर भी यात्रा निकाली गई। दूदू जिले भर के साहू समाज के लोग मौजूद रहे।