चाकसू: मोजमाबाद थाना क्षेत्र के बोराज में एक व्यक्ति की मिली डेड बॉडी, व्यक्ति ने जहरीला कीटनाशक पदार्थ पीकर की आत्महत्या
Chaksu, Jaipur | Mar 26, 2024 मोजमाबाद क्षेत्र के बोराज में एक व्यक्ति की डेड बॉडी मिलने से सनसनी फैल गई। मंगलवार को डेड बॉडी मिलने के बाद ग्रामीणों ने सूचना थाना अधिकारी संजय मीणा को दी। डीएसपी दीपक खंडेलवाल और थाना अधिकारी संजय मीणा मौके पर पहुंचे और डेड बॉडी को कब्जे में लेकर एफ एस एल टीम को बुलाया गया। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सोपा गया।