चाकसू: दूदू थाना परिसर में कलेक्टर को पुलिस कर्मियों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, कलेक्टर ने मुकदमों के निस्तारण के दिए निर्देश
Chaksu, Jaipur | Mar 20, 2024 दूदू थाना परिसर में बुधवार को दूदू जिला कलेक्टर हनुमान मल ढाका ने औचक निरीक्षण किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवलाल बैरवा के साथ थाने में मुकदमों की पेंडेंसी को लेकर चर्चा की गई। थाना पुलिस कर्मियों ने कलेक्टर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद थाने की मेस व्यवस्था और हार्डकोर अपराधियों के मुकदमो की पेंडेंसी को लेकर भी कलेक्टर ने निर्देश दिए।