चाकसू: रामनगर गांव में एक कुएं में युवक का मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
Chaksu, Jaipur | Mar 20, 2024 दूदू जिले के रामनगर गांव में एक कुएं में युवक का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। मंगलवार को शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने दूदू पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवलाल बैरवा, एसएचओ इंद्र प्रकाश मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। एएसपी शिव लाल ने बताया की मामला आत्महत्या का निकला।