टीकमगढ़: गणेशपुरा गांव में कीटनाशक दवा के सेवन से बिगड़ी एक किशोरी की हालत, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
टीकमगढ़ जिले की गणेशपुरा गांव में रविवार को एक किशोरी ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। किशोरी का नाम माया रैकवार निवासी गणेशपुरा गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि किशोरी अपने घर पर थी इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।