टीकमगढ़: टीकमगढ़ ढोंगा रोड पर पैदल जा रही महिला को बाइक चालक ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में उपचार जारी
टीकमगढ़ ढोंगा रोड पर एक महिला सड़क हादसे का शिकार हो गई। घायल महिला का नाम भगवती यादव निवासी बौरी गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि महिला अपने घर से पैदल सब्जी लेने के लिए जा रही थी रास्ते में ढोंगा रोड पर एक बाइक चालक ने बाइक से महिला को टक्कर मार दी जिससे महिला घायल हो गई।