टीकमगढ़: न्यायालय परिसर में लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम पर कार्यशाला और जागरूकता कार्यक्रम, जिला न्यायाधीश रहीं मौजूद
टीकमगढ़ न्यायालय परिसर में महिलाओं का कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम विषय पर कार्यशाला और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश प्रवीणा व्यास मौजूद रही। कार्यशाला में ऑरेलियानो फर्नांडिस बनाम गोवा राज्य में उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के संबंध में उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया गया।