टीकमगढ़: टीकमगढ़ में सेना के सम्मान में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा, कर्नल सोफिया कुरैशी को किया गया नमन
टीकमगढ़ में नागरिक सुरक्षा मंच के बैनर तले भारतीय सेवा के सम्मान में शनिवार को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। शाम 6:00 बजे यात्रा नजरबाग प्रांगण से शुरू होकर विभिन्न चौराहा से होते हुए गांधी चौराहे तक पहुंची। इस यात्रा में युवा सामाजिक संगठन व्यापारिक संस्थाएं शैक्षणिक संस्थान और मातृशक्ति समेत विभिन्न खेल संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।