लालगंज: बसही इकबालपुर में मदरसा सफ़ीना-ए-हक की प्रगति और शिक्षा स्तर सुधारने के उद्देश्य से बैठक आयोजित, बनाई गई रणनीति
आजमगढ़ जनपद के लालगंज तहसील के अंतर्गत बसही इकबालपुर गांव में बुधवार को मदरसा सफ़ीना-ए-हक की प्रगति को बढ़ावा देने और शिक्षा के स्तर को सुधारने के उद्देश्य से एक बैठक आयोजित की गई । ग्रामीणों ने बैठक में भाग लिया और मदरसे की बेहतरी के लिए विभिन्न सुझाव दिए । मौलाना खालिद आज़मी ने कहा कि मदरसे प्राथमिक शिक्षा की रीढ़ हैं । इसलिए उनकी मजबूती सुनिश्चित करना है।