शाजापुर: शाजापुर के आदर्श कॉलोनी क्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद भारी वाहन के प्रवेश पर लोगों ने किया हंगामा
शहर में यातायात पुलिस की सुस्ती ने आमजन को परेशान कर रखा है। स्थिति यह है कि प्रतिबंध के बावजूद भारी वाहन दिन के समय शहर के व्यस्त क्षेत्रों में प्रवेश कर रहे हैं। एक दिन पहले ही मंगलवार को शहर के हाट मैदान क्षेत्र में एक ट्रक के ब्रेक फेल होने से उसने करीब दर्जन भर वाहनों को टक्कर मार दी थी। जिसके कारण काफी हंगामा हुआ था।