शाजापुर: बालोन बिरगोद मार्ग पर नर्मदा प्रोजेक्ट के पाइप ले जा रहे ट्रेलर के केबिन में लगी आग, कोई जनहानि नहीं
शाजापुर जिले के बालोन बिरगोद मार्ग पर नर्मदा प्रोजेक्ट के पाइप ले जा रहे ट्रेलर के केबिन में अचानक जोरदार आग लग गई। आग की जानकारी लगते ही प्रोजेक्ट के कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए आग पर काबू पाया। समय पर आग पर काबू पा लिए जाने से कोई जनहानि नहीं हुई। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशामक सिलेंडर की मदद सेआग बुझाई गई।आग लगने की वजह का पता नहीं चला।