शाजापुर: 27 सितंबर को शाजापुर कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित होगी जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक
शाजापुर, बुधवार को कलेक्टर कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आगामी माह में आने वाले प्रमुख त्यौहार जैसे- नवरात्री, दशहरा, दीपावली एवं अन्य समस्त त्यौहार/जयंती आदि पर्व शांति एवं सौहार्द्रपूर्वक मनाये जाने के लिए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक 27 सितम्बर 2024 को साम 04:00 बजे कलेक्टर कार्यालय शाजापुर के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।