शाजापुर: शहर में नीट और जेईई परीक्षा की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग की होगी शुरुआत, सीएम राइज स्कूल में हुई चयन परीक्षा
नीट और जेईई परीक्षाओं की तैयारी के लिए जिला मुख्यालय पर विद्यार्थियों के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग जल्द ही निशुल्क कोचिंग शुरू करेगा ।इसके लिए बुधवार को सीएम राइज स्कूल में चयन परीक्षा का आयोजन किया गया ।जिसमें 11वीं में 135 और 12वीं में 36 विद्यार्थी शामिल हुए ।मेरिट के आधार पर इनमें से 120 विद्यार्थियों का निशुल्क कोचिंग हेतु चयन किया जाएगा।