शाजापुर: पॉलिटेक्निक कॉलेज में साइबर सिक्योरिटी कार्यशाला का आयोजन, साइबर क्राइम के खतरों से निपटने के बताए गए उपाय
शाजापुर जिला मुख्यालय पर स्थित शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में आज (बुधवार ) को पुलिस प्रशासन और खेल युवा कल्याण विभाग द्वारा सायबर सिक्युरिटी विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को साइबर क्राइम और सुरक्षा के महत्व और डिजिटल खतरों से निपटने के उपायों के प्रति जागरूक किया गया।